बलिया पहुंचे करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीरू सिंह ने कही ये बात

बलिया पहुंचे करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीरू सिंह ने कही ये बात


बलिया। रेवती थाना क्षेत्र का दुर्जनपुर कांड इस समय चर्चा में है। राशन दुकान आवंटन को लेकर हुए विवाद में यहां गोली चली थी। इसमें एक की मौत हो गई थी। हत्यारोपी धीरेंद्र प्रताप सिंह फरार थे, जिन्हें लखनऊ में एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। वहीं धीरेंद्र के समर्थन में करणी सेना अध्यक्ष बीरू भी बलिया में पहुंच गए हैं। 


बता दें कि 15 अक्टूबर को राशन दुकान के आवंटन को लेकर एसडीएम व सीओ बैरिया की मौजूदगी में दो पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया था। गोली चली थी। गोली लगने से जयप्रकाश की मौत हो गई थी। उसी में धीरेंद्र प्रताप सिंह पूर्व सैनिक मुख्य आरोपी थे। जिन्हें लखनऊ में एसटीएफ ने जनेश्वर मिश्र पार्क से गिरफ्तार कर लिया। इसी बीच बलिया पहुंचे करणी सेना अध्यक्ष बीरू ने कहा कि हम किसी राजनीतिक पार्टी से नहीं हैं। हमे दोनों पक्षों से मिलना है। यदि प्रदेश सरकार ऐसे मामलों को नहीं सम्भाल पा रही है तो करणी सेना तैयार है। कहा कि एक परिवार से 6 लोग घायल हैं। किसी का पैर टूटा है तो किसी का हाथ। सिर में चोट है। उसके लिए साक्ष्य चाहिए। हम बलिया आये हैं, इसके लिए साक्ष्य चाहिए। आग्रह के साथ शासन से आग्रह किया कि धीरेंद्र की गिरफ्तारी हुई है। सही सलामत बलिया तक पहुंचाए। प्रशासन की जिम्मेदारी है कि धीरेंद्र सिंह सुरक्षित बलिया पहुंचे। वीरू सिंह ने जिला प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया। कहा करणी सेना धीरेंद्र को न्याय दिला कर रहेगी, क्योंकि धीरेंद्र ने आत्मरक्षा में गोली चलाई थी। वीरू सिंह का काफिला जैसे ही टीडी कालेज चौराहे से आगे बढ़ा सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने माला पहना कर स्वागत किया। साथ ही घटना की सीबीआई जांच की मांग किया। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया : रेवती स्थित मनःस्थली एजुकेशन सेन्टर (Manasthali Education Centre-Reoti) में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह (Anual Result Day Celeration) का...
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित