पर्यावरण प्रेमी सर्वदमन को मिला 'विकास मित्र' सम्मान, बलिया में खुशी की लहर

पर्यावरण प्रेमी सर्वदमन को मिला 'विकास मित्र' सम्मान, बलिया में खुशी की लहर

बलिया। पर्यावरण प्रेमी सर्वदमन जायसवाल को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल कुशीनगर में रविवार को विकास मित्र सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान उच्च शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष व बीएचयू के पूर्व कुलपति प्रो गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने दिया।

बलिया शहर के राजेन्द्र नगर निवासी सर्वदमन जायसवाल पांच लाख पौधे लगाने का प्रण लेकर चल रहे हैं। अभी तक ढाई लाख से अधिक पौधे लगा चुके सर्वदमन के इस पर्यावरण प्रेम को देखते हुए बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिन्दुस्थान समाचार' द्वारा कुशीनगर में आयोजित 'पूर्वांचल का समग्र विकास : दशा एवं दिशा' विषयक संगोष्ठी के दौरान विकास मित्र सम्मान के तहत अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और शंख दिया गया। इस दौरान सर्वदमन जायसवाल के पर्यावरण के प्रति किए जा  रहे कार्यों पर चर्चा हुई। सभी ने उनके इस प्रयास को सराहा। संगोष्ठी में हिन्दुस्थान समाचार के अध्यक्ष अरविंद मार्डिकर, राज्य सूचना आयुक्त नरेन्द्र श्रीवास्तव, पूर्वांचल विकास बोर्ड के सलाहकार साकेत मिश्र, कुशीनगर के पूर्व सांसद राजेश पांडेय और बौद्ध भिक्षु भंते अशोक आदि उपस्थित थे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश
बलिया : परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा एक से 8वीं तक के छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षा 16 मार्च...
16 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्