बलिया में एक बार फिर खुली स्वास्थ्य विभाग की पोल, अस्पताल के बाहर प्रसूता ने टेम्पो में जना बच्चा

बलिया में एक बार फिर खुली स्वास्थ्य विभाग की पोल, अस्पताल के बाहर प्रसूता ने टेम्पो में जना बच्चा

बलिया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बघुड़ी में बुधवार को अपराह्न दो बजे महिला स्वास्थ्य कर्मियों की अनुपस्थिति के कारण एक प्रसूता का टेम्पो में ही प्रसव का मामला सामने आया है। हालांकि पीएचसी अधीक्षक मुकेश वर्मा इससे इंकार करते रहे, लेकिन सम्बंधित मामले का वीडियो सामने आने के बाद उन्होंने ने मौके पर महिला स्वास्थ्यकर्मी मौजूद न होने की बात स्वीकार कर ली। उक्त घटना के बाद पीएचसी की व्यवस्था को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

सिकन्दरपुर क्षेत्र के तेंदुआ निवासी सुभावती देवी पत्नी रामबचन को प्रसव पीड़ा के बाद परिजन एम्बुलेंस के अभाव में प्राइवेट टेम्पो से मरीज को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बघुड़ी पहुंचकर चिकित्सक को बताएं। लेकिन मौके पर महिला कर्मचारी न होने का हवाला देकर चिकित्सक उसे सिकन्दरपुर या बेल्थरारोड ले जाने की सलाह देते रहे। इस बीच महिला की तबियत बिगड़ती गई और वह टेम्पो में तड़पती रही। सुभावती ने टेम्पो में ही बच्चे को जन्म दे दिया। सुभावती की ननद संगीता का आरोप है कि जब हम अपने मरीज को लेकर अस्पताल पहुंचे तो अस्पताल में कोई महिला कर्मचारी मौजूद नहीं थी। पुरुष कर्मचारी व डॉ मौजूद थे, जिनको हम लोगों ने अपने मरीज के बारे में जानकारी दी। उनके द्वारा कहा गया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर लेकर जाओ। तभी प्रसव पीड़ा से कराह रही सुभावती ने टेम्पो में ही एक बच्चे को जन्म दे दिया। कुछ देर बाद महिला कर्मचारी मौके पर पहुंच गयी। 

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बघुडी के चिकित्सा अधिकारी डॉ मुकेश वर्मा ने बताया कि मिशन इंद्रधनुष के कार्यक्रम के चलते सभी एएनएम अपने अपने क्षेत्र में गयी थीं। अस्पताल पर तैनात एएनएम की तबीयत खराब होने के कारण मरीज के आने से कुछ ही मिनट पहले वह घर चली गयी थी। सूचना देकर सम्बंधित एएनएम व एक अन्य एएनएम को बुलाया गया। जच्चा बच्चा दोनो स्वास्थ्य बताए जा रहे हैं।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के गंगा उस पार भुआल छपरा-नौरंगा गांव में मंगलवार की सुबह 35 वर्षीय अशोक ठाकुर...
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या
Ballia News : किशोरी गायब, सहेली समेत चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा
Ballia News : आज नौ घंटे बाधित रहेगी यहां की बिजली