बलिया में ग्रीनफील्डः प्रभावित किसान उपलब्ध करा दें कागजात

बलिया में ग्रीनफील्डः प्रभावित किसान उपलब्ध करा दें कागजात

बलिया। ग्रीनफील्ड-वे के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस परियोजना में सदर तहसील के 62 गांवों के करीब 18 हजार तथा बैरिया तहसील के 16 गांवों के करीब सात हजार किसान प्रभावित होंगे। जमीनों के लिए सर्किल रेट का निर्धारण जिला प्रशासन ने पहले ही कर दिया है।

अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार अग्निहोत्री ने बताया है कि राष्ट्रीय राजमार्ग-31 गाजीपुर से बलिया-माझीघाट ग्रीनफील्ड परियोजना के निर्माण के लिए प्रभावित भूमि का प्रतिकर दिया जाना है। सम्बंधित भू- स्वामियों से जरूरी कागजात प्राप्त करने के सम्बन्ध में आपसी समझौता के आधार पर भूमि क्रय किया जाना है। एडीएम ने कहा है कि सम्बंधित भू स्वामी अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, पांच पासपोर्ट साइज फोटो, शपथ पत्र ( बयानहल्फी) तथा वर्तमान खतौनी का अभिलेख तत्काल लेखपाल को उपलब्ध करा दें। इसके बाद बैनामा की कार्यवाही कर भूमि का प्रतिकर प्राप्त कर लें।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने एक गांव की महिला की तहरीर पर ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दो मजदूरों...
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्
8th Pay Commission : फिटमेंट फैक्टर पर बलिया के शिक्षक ने लिख डाली पूरी हिस्ट्री, जानें ताजा अपडेट
Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी