बलिया : नीलगाय से टकराकर पलटा सवारियों से भरा टेम्पो, मची चीख-पुकार

बलिया : नीलगाय से टकराकर पलटा सवारियों से भरा टेम्पो, मची चीख-पुकार


रसड़ा, बलिया। रसड़ा-मऊ मार्ग पर स्थित सुलुई मोड़ के समीप मंगलवार की शाम नीलगाय से टकराकर सवारियों से भरा टेम्पो पलट गया। हादसे में दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने एक महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बताया जा रहा है कि टेम्पो पकवाइनार से सवारी लेकर रसड़ा आ रहा था, तभी सड़क पर नीलगाय आ गई, जिससे तेज रफ्तार टेम्पो टकरा कर पलट गया। आसपास के लोगों ने टेम्पो से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। घायलों में टेंपो चालक हिता का पूरा निवासी ईश्वरचंद (30) को मामूली चोटें आई है, जबकि उसमें सवार क्षेत्र के सराय भारती निवासी बादामी (50) पत्नी अशोक कुमार, मुस्तफाबाद निवासी लालजी भारती (19) पुत्र जितेंद्र राम, बर्रेबोझ निवासी  गुलाब (75) व छितौनी निवासी उर्मिला देवी (59) पत्नी सर्वजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उर्मिला की हालत चिंताजनक होने पर डाक्टरों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली