बलिया : आध्यात्मिक कार्यक्रमों के साथ दरिद्र नरायन भोज

बलिया : आध्यात्मिक कार्यक्रमों के साथ दरिद्र नरायन भोज


बैरिया, बलिया। सुदिष्ट बाबा इन्टर कालेज सुदिष्ट पूरी व आचार्य जेबी कृपलानी इन्टर कालेज के पूर्व प्रबन्धक समाजसेवी नागेंद्र सिंह की सातवीं पुण्यतिथि पर करमानपुर में पौधरोपण व विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसमे क्षेत्र के समस्त ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। स्व. नगेन्द्र सिंह द्वाबा के मालवीय पूर्व विधायक स्व. मैनेजर सिंह के पुत्र थे, जो आजीवन क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगाते रहे।
बुधवार को उनकी पुण्य तिथि पर 101 पौधों का रोपण हुआ। वही आध्यात्मिक कार्यक्रमों के साथ दरिद्र नरायन भोज का भी आयोजन हुआ। इससे पूर्व सैकड़ो गणमान्य लोगों ने स्व नागेंद्र सिंह के चित्र पर मालार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। कार्यक्रम में श्रीनाथ सिंह चौहान, अमित सिंह परमार, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह, जनार्दन सिंह, विजय बहादुर सिंह सहित दर्जनों शिक्षकों के साथ सैकड़ो लोगो ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर मैनेजर सिंह चेतरेबल ट्रस्ट के चेयरमैन सतीश कुमार सिंह मनु ने आगन्तुकों का स्वागत व राजकुमारी देवी ने आभार प्रकाश किया।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के गंगा उस पार भुआल छपरा-नौरंगा गांव में मंगलवार की सुबह 35 वर्षीय अशोक ठाकुर...
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या
Ballia News : किशोरी गायब, सहेली समेत चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा
Ballia News : आज नौ घंटे बाधित रहेगी यहां की बिजली