प्रसूता पत्नी व नवजात बच्ची को CHC से डिस्चार्ज कराने के लिए पति को बेचना पड़ा मंगलसूत्र Ballia News

प्रसूता पत्नी व नवजात बच्ची को CHC से डिस्चार्ज कराने के लिए पति को बेचना पड़ा मंगलसूत्र Ballia News


नरही, बलिया। सुनने में अटपटा जरूर लग रहा है, लेकिन आरोप के मुताबिक एक व्यक्ति को अपनी प्रसूता पत्नी को अस्पताल से डिस्चार्ज कराने के लिए पत्नी का मंगलसूत्र बेचना पड़ा। मामला नरही थाना क्षेत्र का है। स्वास्थ्य विभाग ने जांच के आदेश दिए हैं।
आरोप है कि नरही थाना क्षेत्र के इटही गांव निवासी बब्लू गिरी ने बुधवार को प्रसव पीड़ा होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरही पर अपनी पत्नी को भर्ती कराया, जहां पत्नी ने एक पुत्री को जन्म दिया। बब्लू ने पत्रकारों को बताया कि उससे एएनएम ने 2000 रुपये भर्ती के समय ही ले ली, फिर प्रसवोपरांत एएनएम और रुपये मांगने लगी। एएनएम ने 1000 रुपये दवा खर्च, 1000 रुपये कागजी खर्च व 500 रुपये आशा का खर्च बताया गया। बतौर बब्लू, पैसा न देने की वजह से उसकी पत्नी व नवजात को अस्पताल में बंधक बनाकर रखा गया। बब्लू ने बताया कि उसने गुरुवार को अपनी पत्नी का मंगलसूत्र 5000 रुपये में बेचकर एएनएम को पैसा दिया। इस सम्बंध में सीएचसी नरही के अधीक्षक डॉ. साकेत बिहारी ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है। इससे उच्चाधिकारियों को अवगत कराऊंगा। इसमें जांच कर अवश्य कार्रवाई होगी।


कमल राय

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट