छात्र संघ चुनाव को लेकर बागी बैरिया की धरती से उठी आवाज़

छात्र संघ चुनाव को लेकर बागी बैरिया की धरती से उठी आवाज़

बलिया। सुदिष्टपुरी महाविद्यालय में छात्रों एवं छात्रनेताओं की बैठक हुई, जिसमें फीस वृद्धि, अंक पत्र में सुधार, प्रयोगात्मक परीक्षा में 75% से कम अंक का मुद्दा छाया रहा। छात्र नेता नितेश सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा कुछ मदों में फीस की कटौती की गई है, किंतु महाविद्यालय द्वारा वह फीस भी छात्रों से वसूली जा रही है। कई छात्रों का अंक पत्र ऑनलाइन शो नहीं कर रहा है। इसके लिए छात्रों को बार बार विश्वविद्यालय के चक्कर लगाने पड़ते है। किसी भी अन्य महाविद्यालय में राजनीति शास्त्र और समाजशास्त्र विषय में कोई शुल्क नहीं लिया जाता, लेकिन यहां लिया जा रहा है। 

बैठक में पहुंचे पूर्वांचल छात्रसंघर्ष समिति के संयोजक नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नू ने 12 सितंबर को टीडी कॉलेज में होने वाले छात्र संघ सम्मेलन में आने के लिए छात्रों का आह्वान किया। कहा कि छात्रों की जो भी समस्या होंगी, उसके निराकरण के लिए हम लोग सड़क से सदन तक लड़ने का काम करेंगे। बैठक में विकास गुप्ता, राहुल प्रसाद, मिथलेश यादव मोती पूर्व अध्यक्ष कुंवर सिंह महाविद्यालय, अविनाश सिंह, आदित्य सिंह योगी छात्र नेता टीडी कॉलेज, नईम, अंगद यादव, सौरभ सिंह, सबया सिंह, नेहा प्रजापति, शनि सिंह, प्रवीण सिंह आदि छात्र नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगेन्द्र बहादुर सिंह झुन्नू तथा संचालन नितेश सिंह ने किया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली