बलिया : स्कूल प्रबंधक ने मौत को लगाया गले, पत्नी है शिक्षामित्र

बलिया : स्कूल प्रबंधक ने मौत को लगाया गले, पत्नी है शिक्षामित्र


नरही, बलिया। शिक्षा क्षेत्र सोहांव अंतर्गत सोबंथा में मुखराम सिंह पब्लिक स्कूल विद्यालय के प्रबन्धक कमलेश कुमार सिंह पुत्र रामधार सिंह ने रविवार की रात फांसी का फंदा बनाकर मौत को गले लगा लिया। सोमवार को उनका शव स्कूल में ही फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। 
बताया जा रहा है कि नरही थाना क्षेत्र के सोबंथा निवासी कमलेश कुमार सिंह गांव के बाहर सड़क पर स्थित मुखराम सिंह पब्लिक स्कूल विद्यालय के प्रबन्धक थे। उनकी पत्नी शिक्षामित्र हैं, जिनकी तैनाती शिक्षा क्षेत्र सोहांव के प्रावि बिलरिया पर है। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के बकवां गांव निवासी शशिप्रताप सिंह (40) की मौत गुरुवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में...
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा
नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव
बलिया डीएम की इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहे तीन अफसर, स्पष्टीकरण तलब
बलिया में गौशाला से चोरी का पम्पिंग सेट बरामद, तीन गिरफ्तार
नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...