Part 2 : बलिया के हैंडबाल खिलाड़ियों ने कुछ यूं बयां किया दर्द

Part 2 : बलिया के हैंडबाल खिलाड़ियों ने कुछ यूं बयां किया दर्द


बलिया। कहने के लिए जनपद में खेल संघों की कमी नहीं है। शायद ही कोई ऐसा खेल बचा हो, जिसके नाम पर जिला खेल संघ न हों। लेकिन अफसोस, कुछ को छोड़ दिया जाय तो अधिकतर जिला खेल संघ कागज पर ही है या यूं कहिये कि किसी व्यक्ति विशेष के पाकेट में है। ऐसे में जनपद के नवागत खिलाड़ियों के भविष्य की बात करना बेमानी जैसी ही है। 

हद तो तब हो गयी, जब नेशनल खेल चुके खिलाड़ी भी अपने खेल से सम्बंधित संघ और उसके पदाधिकारी के नाम से भी अनभिज्ञ थे। उनका कहना है कि उनके खेल से सम्बंधित संघ का पता नहीं चला तो वे गैर जनपद से अपना रजिस्ट्रेशन कराए और खेलकर नेशनल तक का सफर तय किये है। यह प्रकरण बलिया के हैंडबाल एसोसिएशन से जुड़ा है।

बलिया से जुड़े हैंडबाल के कई खिलाड़ियों और खेल संघों के पदाधिकारियों से वार्ता की गई, लेकिन प्रमाणिक रूप से कोई भी ये नहीं बता पाया कि बलिया हैण्डबाल एसोसिएशन का चुनाव कब हुआ। इस संघ में कौन कौन पदाधिकारी हैं। कुछ लोगों ने ये बताया कि स्व धर्मनाथ पाण्डेय बलिया हैण्डबाल और क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष हुआ करते थे। उस समय धीरेन्द्र शुक्ला सचिव थे, लेकिन पाण्डेय जी के निधन के बाद बलिया हैण्डबाल एसोसिएशन का कुछ पता ही नहीं चलता। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद