बलिया : नुरूलहुदा लारी बने सदर व डॉ अब्दुल अव्वल जनरल सेक्रेट्री

बलिया : नुरूलहुदा लारी बने सदर व डॉ अब्दुल अव्वल जनरल सेक्रेट्री


बलिया। अंजुम तरक़्क़ीए उर्दू बलिया के पुनर्गठन के लिए जल्सा ए आम शमा पब्लिक स्कूल गड़वार रोड आयोजित हुई, जिसकी सदारत डॉ एम. इलियास ने की। नुरूल हुदा लारी उर्दू के मसाइल व हल, जावेद अख्तर ने उर्दू की तरक़्क़ी में गैरमुस्लिमों का रोल, डॉ मसऊद अहमद ने नई तालीमी पॉलिसी 2020 व उर्दू विषय पर अपना मकाला पेश किया। 
तत्पश्चात अंजुमन के पदाधिकारियों का चुनाव सम्पन हुआ। इसमें सर्वसम्मति से नुरूलहुदा लारी को सदर, डॉ. राजेश पाण्डे, डॉ. मज़हर आजमी, ज़ुबैर अमीन एड. नायब सदर, डॉ अब्दुल अव्वल जेनरल सेक्रेट्री, जावेद अख्तर, इफ्तेखार अहमद ग़ाज़ी, अतीक अहमद बरवां नायब सेक्रेटरी, जमील अहमद कोषाध्यक्ष, असगर अली, अजय आडिटर, तेज़नरायन कामरेड, अली औसत मीडिया इंचार्ज, रणजीत सिंह एड., मधुसूदन श्रीवास्तव एड. क़ानूनी सलाहकार, मजलिसे आमला में जावेद अनवर, अबरार अहमद, डॉ मसऊद, हाफिज इरशाद, फतेहचन्द बेचैन, हाजी बशीर अहमद, सैयद शाहनवाज़, महफूज़ आलम, हाजी अब्दुलकुर्बान व अब्दुल मोमिन, संरक्षक में डॉ. हैदर अली खान, डॉ एम. इलियास, डॉ तहरीर अंजुम, हाजी शमशाद बांसपारी का चयन हुआ। डॉ मज़हर आज़मी, डॉ राजेश पाण्डे ने भी विचार रखा। इस्तक़बाल डॉ हैदर अली खान व आभार  जावेद अख्तर ने किया। संचालन डॉ अब्दुल अव्वल ने किया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश