बलिया : पिता की डांट से नाराज युवक ने खाया जहर, बिगड़ी हालत

बलिया : पिता की डांट से नाराज युवक ने खाया जहर, बिगड़ी हालत


अजीत पाठक
सिकन्दरपुर, बलिया। खेजुरी थाना क्षेत्र में एक युवक ने गुरुवार को दोपहर बाद विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। थोड़ी देर बाद उसकी हालत बिगड़ते देख परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेजुरी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।

बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 25 वर्षीय युवक की किसी बात को लेकर गुरुवार की सुबह परिजनों से अनबन हो गई। इसको लेकर उसके पिता ने डांट दिया था। उससे क्षुब्ध हो वह अपराह्न करीब दो बजे कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसने किसी तरह दरवाजा खोला और परिजनों से जहरीला पदार्थ खाने की बात बताई। परिवारीजन आनन-फानन में उसे सीएचसी ले गए, जहां से स्थिति गम्भीर देख डॉक्टरों ने सदर हॉस्पिटल रेफर कर दिया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार