बेहतर भविष्य की कामना करने बड़ी संख्या में अयोध्या जायेंगे बलिया के शिक्षामित्र : पंकज सिंह

बेहतर भविष्य की कामना करने बड़ी संख्या में अयोध्या जायेंगे बलिया के शिक्षामित्र : पंकज सिंह


बलिया। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ की बैठक चन्द्रशेखर उद्यान में हुई, जिसमें सरकार की चुप्पी पर चर्चा की गयी। शिक्षामित्रों ने कहा कि हम अपने भविष्य के लिए सरकार से बार बार आग्रह कर रहे हैं, लेकिन सरकार शिक्षा मित्र के प्रति थोड़ा भी सकारात्मक पहल नहीं कर रही है। इससे शिक्षा मित्र दिन अपने को असहाय महसूस कर रहे हैं। समायोजन रदद् होने के बाद लगभग पांच हजार शिक्षा मित्र दुनिया को अलविदा कह दिये। बावजूद उनके परिवार की दुःखती रग पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए अयोध्या में 16 से 21अक्टूबर के बीच यज्ञ का आयोजन किया गया है। इसमे जिले के शिक्षा मित्र भी प्रतिभाग करेंगे।
प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिला प्रभारी पंकज सिंह ने कहा कि अयोध्या में 16 से 21 अक्टूबर के मध्य होने वाले यज्ञ में दिवांगत शिक्षा मित्रों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की जाएगी। अयोध्या के हनुमान गढ़ी में आयोजित यज्ञ की आहुति महंत संत शिरोमणि राजू दास महाराज जी करेंगे, जिसमें जिले के शिक्षा मित्र अपनी सुविधानुसार अधिक से अधिक पहुंचेंगे।  बैठक में दिलीप प्रसाद, अमृत सिंह, हरेराम यादव, धर्मनाथ सिंह, अमित मिश्रा, निर्भय नरायन राय, अवधेश भारती, अवधेश सिंह, मंजूर हुसैन, हरेन्द्र, अखिलेश पाण्डेय, रमेश मिश्रा, दिलीप सिंह, परवेज अहमद, अजय श्रीवास्तव, राकेश पांडेय, संजीव सिंह,  मनोज शर्मा आदि लोग उपस्थित थे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जनगणना 2027 की तैयारी : बलिया में ट्रेंड हुए 110 फील्ड ट्रेनर जनगणना 2027 की तैयारी : बलिया में ट्रेंड हुए 110 फील्ड ट्रेनर
बलिया : जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को भारत की जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण एवं...
परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा शुरू, बलिया में शामिल हुए दो लाख से अधिक परीक्षार्थी
बलिया में मंदिर के पास दो दिनों से खड़ी थी लावारिश बाइक, क्या है माजरा ?
बलिया में बच्चों का विवाद बना बवंडर : खूब चले लाठी-डंडे और तलवार, युवक रेफर ; तीन गिरफ्तार
बल‍िया में आग का तांडव : मां-बेटे की दर्दनाक मौत, जान बचाने की कोशिश में पति घायल
परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश
16 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल