बलिया में कवि सम्मेलन शह बन्द ए मुशायरा : कवियों ने पढ़ी एक से बढ़कर एक रचनाएं

बलिया में कवि सम्मेलन शह बन्द ए मुशायरा : कवियों ने पढ़ी एक से बढ़कर एक रचनाएं

दुबहर, बलिया। प्रगतिशील साहित्यिक मंच ओझा कछुआ के तत्वावधान में आयोजित कवि सम्मेलन शह बन्द ए मुशायरा का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि बलिराम यादव ने किया। आयोजक जलेश्वर जी ने कवि सम्मेलन में आए हुए प्रबुद्ध जनों का माल्यार्पण व अंगवस्त्रम से सम्मानित किया।

कवि सम्मेलन व मुशायरा में छपरा, बिहार  व उत्तर प्रदेश के कलाकारों ने अपने-अपने हास्य, व्यंग काव्यों की प्रस्तुति से लोगों को देर रात तक आनंदित किया। श्रोताओं ने हास्य व व्यंग काव्यो का भरपूर लुफ्त उठाया। लोग हंसते हंसते लोटपोट हो गए। कवि नन्द जी नवधा ने अपने प्रस्तुति में करोना पर लिखी कविता 'कोरोना के दहशत से करोना बा आइल, आ सटते छुआवे जे जहवें भेटाईल' प्रस्तुत किया। कवि फतेह चंद बेचैन, श्रीराम सरगम, डॉ सुदर्शन प्रसाद राय आकाशवाणी दूरदर्शन इत्यादि कवियों ने अपनी रचनाओं से लोगों को खूब गुदगुदाया। मोहन जी दुबे, गुड्डू दुबे, सेंडो दुबे, राजेंद्र गुप्ता, विजेंदर प्रजापति, सुनील दुबे, गोलू दुबे, उमेश गुप्ता बालकृष्ण प्रजापति, अमित कुमार राम, अनूप, विक्रम कुमार आदि सैकड़ों श्रोता मौजूद रहे।अध्यक्षता संजय यादव तथा संचालन नन्द जी नन्दा भोजपुरी भूषण बलिया ने किया। आयोजक जलेश्वर जी ने सबका आभार व्यक्त किया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट