बलिया : ताउम्र सबके प्रिय रहे बीके बाबू, स्मृतियों को किया नमन्

बलिया : ताउम्र सबके प्रिय रहे बीके बाबू, स्मृतियों को किया नमन्


मझौवां, बलिया। क्षेत्र के प्रसाद छपरा निवासी पूर्व कोषाधिकारी बृजकिशोर उर्फ बीके बाबू की पांचवी पुण्यतिथि मंगलवार को उनके पैतृक आवास पर मनाई गई। इस मौके पर 101 गरीबों को ठंड से निजात दिलाने के लिए बीके बाबू के अनुज पूर्व प्रधान सरबजीत पासवान, पत्नी रेणु देवी व पुत्र राजेन्द्र प्रकाश द्वारा कम्बल वितरण किया गया। 

इससे पहले मुख्य अतिथि पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल ने बीके बाबू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान एक सभा का आयोजन भी किया गया। वक्ताओं ने बीके बाबू के ब्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। कहा कि बीके बाबू आज नहीं है, लेकिन उनका व्यवहार हमेशा जिन्दा रहेगा। वे ताउम्र सभी का प्रिय बना रहे।इस मौके पर रामेश्वर पासवान, ओंकार तिवारी, सुशील पाण्डेय, लाल जी अध्यापक, किशुन कुमार पासवान, मनोरंजन राव, विजय पटेल, जितेन्द्र सिंह, धनन्जय गहलौत, सुभाष पासवान, रमेश पासवान, राजकुमार रजक, शशिभूषण यादव, मनान हुसैन, अजय यादव, शुभम पासवान सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे। संचालन मनोज कुशवाहा ने किया। सत्येंद्र कुमार ने सभी आगन्तुको के प्रति आभार व्यक्त किया।


हरेराम यादव

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने रविवार को भीमपुरा और नगरा थाने का औचक निरीक्षण किया। एसपी ने संबंधित...
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal