दबंगई की हद : पुलिस चौकी पर पथराव

दबंगई की हद : पुलिस चौकी पर पथराव


गोरखपुर। डीजे बजाने से मना करने पर अराजक तत्वों ने सोमवार की देर रात ईट पत्थर चलाते हुए अराजक तत्वों ने हमला बोल दिया। 

बेलघाट थाना के कूरी बाजार पुलिस चौकी प्रभारी गस्त पर निकल रहे थे, तभी पुलिस चौकी से लगभग 20 मीटर दूर रामचन्द्र की मकान पर मुंडन कार्यक्रम के तहत डीजे बजाया जा रहा था। जाते समय चौकी इंचार्ज डीजे बजाने से मना कर गए। लेकिन रात 10 बजे वापस लौटे तो तेज आवाज में डीजे बज रहा था। उन्होंने  दोबारा मना किया, लेकिन नहीं मानने पर एक व्यक्ति को चौकी पर उठा लाए। तभी 8-10  लोग  चौकी पर आकर उसे छोड़ने के लिए दबाव बनाने लगे। 

चौकी इंचार्ज द्वारा पकड़े गए व्यक्ति को नहीं छोड़ा गया तो काफी संख्या में लोग आकर ईट पत्थर चलाने लगे। किसी प्रकार वहां पर उपस्थित पुलिसकर्मी दरवाजा बंद कर अपनी जान बचाये। थानाध्यक्ष बेलघाट बीबी राजभर को फोन द्वारा घटना से अवगत कराया। उसके बाद थानाध्यक्ष भारी पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और लगभग एक दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया गया। 


रवीन्द्र तिवारी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली