बलिया : समारोह में सम्मानित हुए सृष्टि इंफ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के अचीवर

बलिया : समारोह में सम्मानित हुए सृष्टि इंफ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के अचीवर

बलिया। हनुमानगंज स्थित एक होटल में रविवार को सृष्टि इंफ्राकॉन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर अचीवर संजय वर्मा, दीपक वर्मा, राधाकृष्ण यादव, अशोक कुमार, भूपेंद्र सिंह, रिंकू सिंह, अशोक सिंह, राजेश पांडेय, नवमी राम को सम्मानित किया गया। 

कंपनी के सीएमडी शिवजी यादव ने बताया कि हर लोगों का लखनऊ जैसे शहर में आशियाना हो, यही मेरा उद्देश्य है। बताया कि लखनऊ जैसे नवाबों के शहर में जब आपका आशियाना हो जाएगा तो आपके बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपनी जिंदगी को उत्थान करने के साथ-साथ परिवार का भी विकास करेंगे।

इसी क्रम में कंपनी के मनोज कुमार आर्यन ने बताया कि हमेशा सपना आप बड़ा देखिए जिस दिन आप महीना एक करोड़ कमाने का सपना देखेंगे तो महीने का पांच से छह लाख तक आराम से कमा लेंगे और यदि सपना ही आप लाख रुपए का देखेंगे तो हजार रुपया कमाना भी मुश्किल हो जाएगा, इसलिए सपना हमेशा बड़ा देखिए। इस दौरान रिंकू वर्मा, जीउत राजभर, गुड्डू खान ने भी उपस्थित लोगों को संबोधित किया।


रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
हल्दी,बलिया : बबुआपुर गांव में रविवार को हिंदू जागरण मंच की बैठक में संगठन के विधि प्रकोष्ठ का औपचारिक गठन...
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान