बलिया : नए साल पर साइबर सेल ने विजय को दी 1.39 लाख की खुशी, आप भी नोट कर ले ये जरूरी नम्बर

बलिया : नए साल पर साइबर सेल ने विजय को दी 1.39 लाख की खुशी, आप भी नोट कर ले ये जरूरी नम्बर

रोहित सिंह मिथिलेश
बलिया। पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर व नोडल साइबर सेल के निर्देशन में साइबर सेल बलिया को बड़ी सफलता मिली है। साइबर सेल ने नव वर्ष में उस शख्स की खुशी लौटाई है, जिसे जालसाजों ने दिसम्बर 2022 में छीन लिया था। 

रेवती थाना क्षेत्र के नौकागांव निवासी विजय कुमार वर्मा पुत्र राज नारायण वर्मा ने 08 दिसम्बर 2022 को पुलिस कार्यालय में शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके भारतीय स्टेट बैंक के खाते से 06 दिसम्बर 2022 को 194899/- रुपये फर्जी तरीके से स्थानान्तरण किया गया है। शिकायत का संज्ञान लेते हुए साइबर टीम ने त्वरित विधिक कार्यवाही शुरु की। फलस्वरूप मंगलवार को शिकायतकर्ता विजय कुमार वर्मा के खाते में धोखाधड़ी की धनराशि 139900/- रुपये (एक लाख उन्तालिस हजार नौ सौ रुपये) वापस कराया गया। टीम द्वारा धोखाधड़ी की शेष धनराशि वापस कराने का निरन्तर प्रयास किया जा रहा है। शिकायतकर्ता विजय कुमार वर्मा ने बलिया पुलिस तथा साइबर सेल टीम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया है। साइबर सेल पुलिस टीम में निरीक्षक बीरेन्द्र कुमार मिश्र प्रभारी साइबर सेल, आरक्षी अमरनाथ मिश्रा व आरक्षी शिवचन्द यादव शामिल रहे।

नोट : किसी भी प्रकार का साइबर अपराध होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार