बलिया : हृदयाघात से शिक्षिका के पति का निधन, प्राथमिक शिक्षक संघ ने दी श्रद्धांजलि

बलिया : हृदयाघात से शिक्षिका के पति का निधन, प्राथमिक शिक्षक संघ ने दी श्रद्धांजलि

बलिया। बेसिक शिक्षा परिषद के कम्पोजिट विद्यालय गायघाट, रेवती पर कार्यरत शिक्षिका रीता गुप्ता के पति श्रीराम गुप्ता (56) का निधन नगर के एक निजी अस्पताल में हृदय गति रुकने से हो गया। वे शाम तक स्वस्थ थे। अचानक सीने में दर्द और सांस फूलने की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती हुए थे। इसकी सूचना मिलते ही जनपद के शिक्षकों में शोक की लहर दौड़ गई। 

प्राथमिक शिक्षक संघ पंजीकृत के जिलाध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह ने गतात्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर प्रांतीय उपाध्यक्ष गणेश जी सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश कुमार, जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह व ब्रजेश कुमार सिंह, जिला मंत्री बृजेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष संजय सिंह, संगठन मंत्री ज्योतिरंजन कुमार, धर्मेंद्र कुमार ओझा, दीपक कुमार सिंह, विनोद कुमार दुबे, गणेश सिंह, सुनील सिंह, यशवंत कुमार , राजेश गुप्ता , भैया संतोष सिंह, अनिल कुमार सिंह, राजीव मौर्य इत्यादि शिक्षकों ने अपनी शोक संवेदना प्रकट की है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
बलिया : रामगढ़ से सटे हुकुम छपरा (गंगापुर) स्थित गंगा नदी के पावन तट पर आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं...
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा