बलिया : कांग्रेस की बैठक में लिया गया यह खास निर्णय

बलिया : कांग्रेस की बैठक में लिया गया यह खास निर्णय



बांसडीह, बलिया। उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देश और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के मंशानुरूप कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में पार्टी के संगठन सृजन अभियान के तहत शुक्रवार को नप बांसडीह के कार्यकर्ताओं की बैठक बांसडीह चौराहे पर हुई। सेवानिवृत्त कमिश्नर वीएस पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वार्ड स्तर पर संगठन की मजबूती और पंचायत चुनाव को गंभीरता पूर्वक लड़ने का निर्णय लिया गया। 

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विश्व विजय सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन की रीढ़ होते हैं। कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के लिए पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व काफी गंभीर है। इसका जीता जागता उदाहरण हाथरस कांड है, जहां कार्यकर्ताओं पर पुलिस बर्बरता पूर्वक लाठियां बरसा रही थी तो उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी कार्यकर्ताओं का ढाल बनने का काम की। प्रदेश सचिव और बलिया के प्रभारी इमरान खान ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध बूथ से लेकर प्रदेश स्तर पर करने के लिये कांग्रेस जन तैयार बैठे हैं। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच एक सेवक के रूप में सदैव उपस्थित रहूंगा। आमजन की हर लडाई सड़क से सदन तक लड़ी जायेगी। इस संघर्ष में रात के 12 बजे भी कार्यकर्ताओं के आवाज पर उपस्थित रहने का काम करूंगा। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष रघुवर मिश्रा, राघवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व प्रमुख उमाशंकर पाठक, पीसीसी सदस्य विजय मिश्र, मुखिया पाण्डेय, अवनीश पाण्डेय चिन्टू व शमशुलहक अंसारी ने विचार ब्यक्त किया। संचालन बांसडीह प्रभारी कन्हैया पाण्डेय ने किया। बैठक में समाजसेवी राकेश मिश्रा, दिलीप सिंह, शिव सागर राजभर, पूर्व सभासद श्रवण पाण्डेय, नियाज अहमद, सभासद राजेश कुमार, संतोष राम, संजय सिंह, आसनारायन सिंह आदि लोग उपस्थित थे।


विजय गुप्ता

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश