बलिया और गाजीपुर से गुजरेगी यह साप्ताहिक पूजा विशेष ट्रेन

बलिया और गाजीपुर से गुजरेगी यह साप्ताहिक पूजा विशेष ट्रेन



वाराणसी। रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों में यात्री जनता की सुविधा हेतु निम्नलिखित पूजा विशेष गाड़ियों का संचलन 20 अक्टूबर से 30 नवम्बर,2020 के मध्य किया जायेगा। इन गाड़ियों में सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा। 

05115 छपरा-दिल्ली साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी 24 अक्टूबर से 28 नवम्बर,2020 तक प्रत्येक शनिवार को छपरा से 11:15 बजे प्रस्थान कर बलिया से 12:23/12:28 बजे, युसुफपुर से 13:13 /13:15 बजे, गाजीपुर सिटी से 13:36/13:41 बजे, औड़ीहार से 14:35/14:40बजे, डोभी से 15:13/15:15 बजे, केराकत से 15:23/15:25 बजे, जौनपुर जं  से 16:15/16:40 बजे, शाहगंज जं से 17:10/17:15 बजे, अकबरपुर जं से 17:54/17:56 बजे, फ़ैजाबाद जं से 18:55/19:00 बजे, लखनऊ जं(उरे)  से 22:25/22:35 बजे, दूसरे दिन  हरदोई से 00:56/00:58 बजे, शाहजहांपुर से 02:53/02:55 बजे, आँवला से 04:56/04:58 बजे ,चंदौसी जं से 06:05/06:10 बजे, मुरादाबाद जं से 07:55/08:03 बजे, अमरोहा से 08:33/08:35 बजे, हापुड़ जं से 09:36/09:38 बजे, गाजियाबाद जं से 10:27/10:29 बजे तथा दिल्ली शाहदरा से 10:51/10:53 बजे  छूटकर 11.20 बजे दिल्ली जं पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में 05116 दिल्ली-छपरा साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी 25 अक्टूबर से 29 नवम्बर,2020 तक प्रत्येक रविवार को दिल्ली से 14:00 बजे प्रस्थान कर दिल्ली शाहदरा से 14:14/14:16 बजे, गाजियाबाद जं  से 14:52/14:54 बजे, हापुड़ जं से 15:28/15:30 बजे, अमरोहा से 16:28/16:30 बजे, मुरादाबाद जं से 17:10/17:20 बजे, चंदौसी जं से 18:52/19:00 बजे, आँवला से 19:53/19:55 बजे, शाहजहांपुर से 23:15/23:17 बजे, दूसरे दिन हरदोई से 00:13/00:15 बजे, लखनऊ जं (उरे) से 01:55/02:05 बजे, फ़ैजाबाद जं से 05:00/05:05 बजे, अकबरपुर जं से 06:13/06:15 बजे, शाहगंज जं से 07:10/07:15 बजे, जौनपुर जं से 08:05/08:30 बजे, केराकत से 08:57/08:59 बजे, डोभी से 09:06/09:08 बजे , औड़ीहार से 09:35/09:37 बजे, गाजीपुर सिटी से 10:28/10:33 बजे, यूसुफपुर से 10:48/10:50 बजे  तथा बलिया  से 11:53/11:58 बजे छूटकर 13:20 बजे छपरा जं पहुचेंगी। इस गाड़ी की संरचना में एस एल आर के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 08, शयनयान श्रेणी के 07, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02 तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले... नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...
Sarke Chunar Teri Sarke Song Controversy : इस साल 30 अप्रैल, 2026 को ध्रुव सरजा, संजय दत्त और नोरा फतेही...
पालकी से आकर हाथी से लौटेंगी देवी दुर्गा मां : आचार्य विकास ओझा
19 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें
प्रदेश सरकार का 9 वर्ष : बलिया में नौ दिवसीय मेला शुरू
Ballia News : किसान दिवस में उठीं बिजली, नलकूप और मुआवजे की समस्याएं
बलिया में मनी सेनानी व पूर्व विधायक की पुण्यतिथि : जनता ने अस्वीकार किया है, इसलिए नहीं लूंगा एमएलसी पद