बलिया पुलिस को देखते ही भागने लगा युवक, फिर...

बलिया पुलिस को देखते ही भागने लगा युवक, फिर...

बलिया। गड़वार थाने के प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक गिरिजेश सिंह की टीम ने चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने धारा 411/413 भादवि पंजीकृत कर अभियुक्त को चालान न्यायालय कर दिया। 

उप निरीक्षक गिरिजेश सिंह मय हमराह कां. राकेश कुमार व राहुल यादव के साथ कस्बा रतसर दक्षिण चट्टी के पास वाहन चेकिंग में मामूर थे। इसी बीच, एक युवक बाइक से आता दिखा, जो पुलिस को एकाएक देखकर भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया गया। पकड़े गये युवक ने अपना नाम विशाल वर्मा पुत्र अरविन्द वर्मा (निवासी : ग्राम बहादुरपुर कारी, थाना गड़वार,  बलिया) बताया। उसके कब्जे से चोरी की बाइक हीरो ग्लैमर बरामद हुई।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जनगणना 2027 की तैयारी : बलिया में ट्रेंड हुए 110 फील्ड ट्रेनर जनगणना 2027 की तैयारी : बलिया में ट्रेंड हुए 110 फील्ड ट्रेनर
बलिया : जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को भारत की जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण एवं...
परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा शुरू, बलिया में शामिल हुए दो लाख से अधिक परीक्षार्थी
बलिया में मंदिर के पास दो दिनों से खड़ी थी लावारिश बाइक, क्या है माजरा ?
बलिया में बच्चों का विवाद बना बवंडर : खूब चले लाठी-डंडे और तलवार, युवक रेफर ; तीन गिरफ्तार
बल‍िया में आग का तांडव : मां-बेटे की दर्दनाक मौत, जान बचाने की कोशिश में पति घायल
परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश
16 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल