बलिया : मारपीट से मची भगदड़, कुंए में गिरकर युवक की मौत ; चार घायल

बलिया : मारपीट से मची भगदड़, कुंए में गिरकर युवक की मौत ; चार घायल



बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के भरखरा गांव में शुक्रवार की सुबह दो पक्ष आमने-सामने हो गया। इस दौरान मारपीट में भागते समय कुएं में गिरने से हरगोविंद यादव (28) पुत्र शिवजन्म यादव की मौत हो गई। वहीं, घटना में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव को कुएं से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर पुलिस अधीक्षक ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली। उधर, घटना के बाद मृतक के परिवार की महिलाओं ने बलिया-सिकंदरपुर मार्ग को जाम करने का कई बार प्रयास किया, पर पर मौके पर मौजूद अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार व सीओ सदर अरुण कुमार सिंह ने महिलाओं को समझा कर घर भेज दिया।
विशाल यादव व राजू यादव के परिवार में पुरानी रंजिश है। किसी बात को लेकर भरखरा चट्टी पर विशाल यादव (16) पुत्र गजाधर यादव को राजू यादव पुत्र राम प्रसाद यादव मारने-पीटने लगा। मौके पर मौजूद लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हो गया। घटना के बाद घर पहुंचे विशाल ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। यह सुन घरवाले भड़क उठे और लाठी-डंडे से लैश हो राजू के घर पहुंच गए और दोनों पक्षों में मारपीट शुरु हो गई। इससे ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। इसी दौरान हरगोविंद अचानक कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। उधर पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हरगोविंद को लोगों ने मारपीट कर कुएं में डाल दिया। सूचना पर मयफोर्स पहुंचे एसएचओ सुखपुरा वीरेंद्र कुमार यादव ने घायल गजाधर यादव (51), विशाल यादव (16), वशिष्ट यादव (35) व हरेराम यादव (40) को जिला चिकित्सालय भेजवाया। घटना से गांव में व्याप्त तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। 

दोनों पक्षों द्वारा अलग-अलग बात बताई जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। घटना की हर एंगल से जांच कराई जा रही है। पीड़ित परिवार की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
देवेन्द्र नाथ, एसपी बलिया

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : आपरेशन से प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल सील Ballia News : आपरेशन से प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल सील
बलिया : बैरिया कस्बे में संचालित एक अनाधिकृत अस्पताल में गर्भवती महिला का आपरेशन महिला चिकित्सक द्वारा सोमवार की सुबह...
बलिया में धन और नौकरी का लालच देकर कराया जा रहा था मतांतरण, पादरी गिरफ्तार
प्राथमिक विद्यालय से ककहरा सीख एम्स दिल्ली में डाक्टर बना बलिया का लाल, शिक्षक पुत्र डॉ. अमरेन्द्र को खूब मिल रही बधाई
23 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में युवती को शादी का झांसी देकर वन दरोगा करता रहा यौन शोषण, मुकदमा दर्ज
Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा मातम
बलिया में पुलिस से भिड़ा बदमाश : पैर में लगी गोली, अस्पताल पहुंचा हिस्ट्रीशीटर