बलिया : लाठी से पीटकर युवक की हत्या, प्रेमिका के परिजनों पर आरोप

बलिया : लाठी से पीटकर युवक की हत्या, प्रेमिका के परिजनों पर आरोप


रसडा, बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर निवासी राकेश कुमार राम (22) की  हत्या उसकी तथाकथित प्रेमिका के परिजनों ने लाठी-डंडे से पीटकर कर दी। मृतक के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। 
गोपालपुर निवासी प्रमोद कुमार ने तहरीर में लिखा है कि उनके पुत्र राकेश कुमार राम का प्रेम-प्रपंच एक युवती (तहरीर में नाम-पता दर्ज है) से था।मामला सामने आने पर सम्मानित लोगों ने स्थिति शांत करा दिया था। इधर, रविवार की रात युवती के परिजनों ने राकेश को अपने घर बुलाकर बुरी तरह मारा-पीटा। हालत खराब होने पर रात दो बजे युवती के परिजनों ने सूचना दिया कि तुम्हारा लड़का हमारे घर के पास पड़ा है। बतौर राकेश के पिता, हम लोग राकेश को लेकर इलाज के लिए जा रहे थे, लेकिन उसकी मौत हो गयी।


शिवानंद बागले

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे