बलिया : राधाकृष्ण एकेडमी परिवार के बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी द्वारा सबको किया प्रभावित

बलिया : राधाकृष्ण एकेडमी परिवार के बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी द्वारा सबको किया प्रभावित


बलिया। शहर से सटे संवरूबांध स्थित राधा कृष्ण एकेडमी में सोमवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 6 से 12वीं तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रदर्शनी का शुभारम्भ बतौर मुख्य अतिथि मन:स्थली एजुकेशन सेंटर के निदेशक डॉ. अरुण प्रकाश तिवारी ने फीता काटकर किया। उनके साथ में विद्यालय के सीएमडी आदित्य मिश्र, चेयरपर्सन श्रीमती अनीता मिश्रा, डायरेक्टर अद्वित मिश्र एवं प्रिसिंपल डीडीएस साईं कुमार ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।


आज का युग विज्ञान का युग है। उसके बिना हम जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। इसकी झलक प्रदर्शनी में साफ दिखी। प्रदर्शनी में बच्चों ने लिंफोडेमा, मेसोमपोटामिया की एक सभ्यता, सोलर सिस्टम, 3D इमेज, इलेक्ट्रॉनिक इनवर्टर, कम्प्यूटर गेम समेत एक से बढ़कर एक विज्ञान के मॉडल प्रस्तुत किये।

बच्चों के विज्ञान प्रदर्शनी और प्रयोग देखकर सभी अभिभावक एवं विद्यालय परिवार के लोग अभिभूत थे। अतिथियों ने बच्चों की कार्यकुशलता पर उन्हें बधाई दी। कोऑर्डिनेटर नेहा सिंह, शालिनी पाठक एवम् वाइस प्रिसिंपल जीवेश पांडेय ने अतिथि महोदय को धन्यवाद देते हुए विज्ञान प्रदर्शनी का समापन किया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद