जम्मू कश्मीर में थी बलिया के लाल नागेन्द्र नाथ सिंह की तैनाती, आज पहुंचेगा शव

जम्मू कश्मीर में थी बलिया के लाल नागेन्द्र नाथ सिंह की तैनाती, आज पहुंचेगा शव


रोहित सिंह मिथिलेश
बलिया। जम्मू कश्मीर के अखनूर में तैनात जनरल रिजर्व इंजीनियरिंग फोर्स में तैनात जिले के लाल की मौत ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से हो गयी। इसकी सूचना जैसे ही गांव पहुंची, मातम छा गया। परिवार में कोहराम मच गया। जवान का शव देर रात तक घर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। 

नरही थाना क्षेत्र के दरियापुर निवासी नागेन्द्र नाथ सिंह (50) पुत्र शिवानंद सिंह 1988 में आर्मी जीआरईएफ में भर्ती हुए थे। वह जम्मू के अखनूर में तैनात थे। गुरुवार  को ड्यूटी के दौरान दिल का दौरा पड़ने पपर साथी जवानों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना जैसे ही गांव पहुंची, उनके घर पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। शव आने का इंतजार किया जा रहा है। शहीद जवान का एक पुत्र अजय कुमार सिंह तथा दो पुत्रियां अंजली व राधा हैं। पत्नी रीता देवी का रोते रोते बुरा हाल है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक