बलिया : सब्जियों के भाव में जबरदस्त उछाल, थाली से दूर हो रही तरकारी

बलिया : सब्जियों के भाव में जबरदस्त उछाल, थाली से दूर हो रही तरकारी


मनियर, बलिया। सब्जियों के भाव में बेतहाशा वृद्धि के कारण किचेन का बजट बिगड़ गया है। वैश्विक महामारी कोरोना की वजह से कई लोगों का रोजगार समाप्त हो चुका है। कितने लोगों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। दूसरी तरफ सब्जियों के दाम में बेतहाशा वृद्धि से घर का बजट चौपट हो गया है। गृहणियां समझ नहीं पा रही है कि किचेन को कैसे संभालें।
मनियर सब्जी बाजार में आलू 35 रुपये, प्याज 40 रुपये, लहसुन 120 रुपये, बैगन 30  रुपये, पत्ता गोभी 50 रुपये, टमाटर 60 रुपये, करैला 40 रुपये तथा लौकी 25-30 रुपये प्रति पीस बिक रही है।  गृहणी संध्या सिंह, राधिका देवी, राजकुमारी देवी, इंद्रावती देवी, आशा देवी, इंदु देवी, रीता देवी, अनिता देवी हीरा देवी, कलावती देवी आदि का कहना है कि इतनी महंगाई में घर का खर्चा चलाना मुश्किल होने लगा है। सब्जियों का राजा कहा जाने वाला आलू 8 रुपये से 10 रुपये प्रति किलो बिकता था। प्याज 12 से 15 रुपये प्रति किलो बिकती था। लॉकडाउन के दौरान सब्जी बहुत सस्ती थी, लेकिन UNLOCK के साथ ही इसका भाव आसमान छू रहा है। कोरोना की वजह से आय का स्रोत बंद हो चुका है। 


वीरेन्द्र सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया : सतीश चन्द्र कालेज बलिया में बीएड चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों के स्काउट गाइड प्रशिक्षण के चतुर्थ दिवस वनोपसेवन...
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार