अतिक्रमण पर एक्शन : बलिया के इस इलाके में नहीं चलवाना पड़ा बुलडोजर, क्योंकि...

अतिक्रमण पर एक्शन :  बलिया के इस इलाके में नहीं चलवाना पड़ा बुलडोजर, क्योंकि...

बैरिया, बलिया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार रानीगंज बाजार में अतिक्रमण हटवाने के लिए कोतवाल व पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे उप जिलाधिकारी बैरिया अत्रेय मिश्र को मशक्कत नहीं करना पड़ा। उनके पहुंचने से पहले रानीगंज के व्यवसायियों ने अतिक्रमण हटा लिया था। अस्थाई निर्माण, टीन शेड, सड़क की पटरियों पर खोमचा, गुमटी, गिट्टी बालू की दुकानों को व्यवसाइयों ने स्वत: हटा लिया था। फलस्वरूप एसडीएम को वहां बुलडोजर नहीं चलवाना पड़ा।

तीन दिन पहले उप जिलाधिकारी ने रानीगंज बाजार के व्यवसायियों व बीवी टोला के लोगों को चेताया था कि वह सड़क की पटरियों से अतिक्रमण हटा ले, अन्यथा मंगलवार को बुलडोजर चलवा कर अतिक्रमण हटवा दिया जाएगा। एसडीएम की चेतावनी का असर व्यापारियों में देखने को मिला और व्यापारियों ने स्वत: सड़क की पटरियों से स्थाई व अस्थाई अतिक्रमण हटा लिया। उप जिलाधिकारी ने रानीगंज बाजार व बीबी टोला में ध्वनि विस्तारक यंत्र से लोगों को बताया कि अगर दोबारा अतिक्रमण हुआ तो बुलडोजर चलेगा। प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाएगी। इसलिए अतिक्रमण दोबारा ना हो। इसके लिए व्यापारी वर्ग सचेष्ट रहे। 


शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
बलिया : रामगढ़ से सटे हुकुम छपरा (गंगापुर) स्थित गंगा नदी के पावन तट पर आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं...
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा