बलिया : बूढ़े बाप के कंधे पर जवान बेटे की अर्थी ; पिता का दर्द सुन नहीं रोक पायेंगे आंसू

बलिया : बूढ़े बाप के कंधे पर जवान बेटे की अर्थी ; पिता का दर्द सुन नहीं रोक पायेंगे आंसू

लक्ष्मणपुर, बलिया। बूढ़े बाप के कंधे पर जवान बेटे की अर्थी उठे, इससे बड़ा दुख क्या होगा। शायद ऊपरवाले को यही मंजूर था। बेटे की अर्थी को सहारा देना पडे तो वो पिता दिल जान से टूट जाता है। ऐसा ही दर्द है वकील गोंड का। बूढ़े वकील ने जब अपने कंधों पर जवान बेटे की अर्थी रखी तो आंखों से अश्रुधारा निकलने के साथ ही पूरा शरीर कांपने लगा। यह दृश्य देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। 


मामला चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के रामपुर चीट गांव का है। 26 मार्च की सुबह जमीनी विवाद को लेकर एक पक्ष ने वकील गोंड के पुत्र अमरजीत गोंड (20) को मार डाला था। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ। देर शाम अमरजीत का शव घर पहुंचा तो परिवारीजन को कौन कहे गांव के लोग रो पड़े। आंख की रोशनी खो चुके वकील दहाड़े मार रहे थे, जबकि बेटे की मौत से मां बदहवाथी थी। 

अर्थी को कंधा देते वक्त रो रहे पिता बोले, हमें यह दिन देखना पड़ेगा, सोचा नहीं था। इस बेटे पर बड़ा गुमान था। वह हमारे बुढ़ापे की लाठी था। घर की जिम्मेदारी उसी के कंधे पर थी। अब मैं क्या करूं, समझ नहीं आ रहा। बेटे की हत्या हो जायेगी, इसकी कल्पना न थी। बूढ़े बाप के कंधे पर जवान बेटे का शव देख अंतिम संस्कार में शामिल लोग भी फफक पड़े। 


पवन कुमार यादव

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद