अजीत हत्याकांड : 13 दिन बाद बलिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता
On



बलिया। शहर कोतवाली पुलिस, SOG और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने दिव्यांग अजीत कुमार गुप्ता हत्याकांड में वांछित 02 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अवैध पिस्टल 0.32 बोर, एक जिन्दा व एक खोखा कारतूस तथा अन्य एक अवैध तमंचा 0.315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस 0.315 बोर और बुलेट (नं. UP 60 AD 3599) बरामद किया है।
13 अक्टूबर 2020 की रात्रि में शहर कोतवाली अन्तर्गत आनन्द नगर कालोनी में रहने वाले अण्डा व्यापारी दिव्यांग अजीत कुमार गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। कोतवाली पुलिस ने धारा 302 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी को कई पुलिस टीम गठित की गयी थी।
सोमवार को मुखबिरी सूचना पर निरीक्षक रमेश चन्द्र यादव व उनि देवेन्द्र नाथ दुबे मय हमराह व SOG तथा सर्विलांस की संयुक्त टीम ने राज सिंह पुत्र स्व. केशव सिंह (निवासी आनन्द नगर, कोतवाली बलिया) व गोविन्दा सिंह पुत्र नागेन्द्र सिंह (निवासी परसिया थाना सहतवार) को कुंवर सिंह चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। इनका एक अन्य साथी पंकज शर्मा पुत्र शिवहरी शर्मा (निवासी जिगनहरा थाना गड़वार) पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। दोनों अभियुक्तों ने दिव्यांग अजीत कुमार गुप्ता की हत्या करने की पुष्टि की। दोनों अभियुक्तों को पुलिस ने चालान न्यायालय कर दिया।
दिव्यांग हत्याकांड के सफल अनावरण पर पुलिस अधीक्षक बलिया ने पुलिस टीम को 25 हजार का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम
उनि रमेश चन्द्र यादव व उनि देवेन्द्र नाथ दुबे थाना कोतवाली बलिया।
उनि राज कुमार सिंह प्रभारी SOG टीम बलिया।
उनि संजय सरोज SOG बलिया।
हेका श्यामसुन्दर सिंह यादव SOG बलिया।
आरक्षीगण SOG टीम: वेद प्रकाश दुबे, अनूप सिंह, अतुल सिंह, विजय राय, अनिल पटेल, रोहित यादव।
आरक्षीगण सर्विलांस टीम: शशि प्रताप सिंह, राकेश यादव।
आरक्षीगण शहर कोतवाली : चन्द्रजीत सिंह, सत्यम मौर्य, सुनील सिंह।
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
16 Mar 2026 22:46:17
बलिया : जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को भारत की जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण एवं...



Comments