बलिया : बाप बना बेटे के जान का दुश्मन, चल रहा उपचार

बलिया : बाप बना बेटे के जान का दुश्मन, चल रहा उपचार


मनियर, बलिया। एक पिता ने  अपने पुत्र पर ही जानलेवा हमला कर रिश्ते को कलंकित कर दिया। घटना मनियर थाना क्षेत्र के नवकागांव की है। इस संबंध में पुलिस अनभिज्ञता जाहिर कर रही है। 

क्षेत्र के नवकागांव में घर की रंजिश में गुरुवार को पिता ने पुत्र को चाकू से गोद दिया। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने उसे एक निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया, जहां घायल युवक का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि उक्त गांव निवासी कुंवर बिंद की घर की औरतें किसी बात को लेकर आपस में विवाद की थी। कुंवर बिंद का पुत्र संजय बिंद को किसी ने मोबाइल पर विवाद की सूचना दी। जैसे ही कुंवर बिंद का पुत्र संजय घर पहुंचा, पिता पुत्र में मारपीट होने लगी। इसी बीच पिता ने पुत्र पर चाकू से वार कर दिया, जिससे संजय बिंद (28) लहुलूहान हो गया। चाकू लगते ही मौके पर भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी। इस संबंध में एसएचओ मनियर नागेश उपाध्याय ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। न ही कोई तहरीर मिली है।


वीरेन्द्र सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक