बलिया : खूब हुआ जतन, फिर भी जिन्दगी की जंग हार गई नेहा

बलिया : खूब हुआ जतन, फिर भी जिन्दगी की जंग हार गई नेहा


मनियर, बलिया। ननिहाल गई एक बालिका की मौत सर्पदंश से मौत हो गई। परिजन उसे झाड़-फूंक कराने के लिए बांसडीह रोड स्थित सती माई के स्थान पर ले गए। वहां ठीक न होने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बालिका बची नहीं। इस घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

नेहा (12) पुत्री बालकरन राजभर निवासी नावट नंबर 1 थाना मनियर अपने ननिहाल थाना क्षेत्र के रंजीतपुर निवासी नाना गुड्डू राजभर के घर गई हुई थी। वह रात पलंग पर सोई हुई थी, तभी विषधर ने उसे डंस लिया। बालिका जगी तथा अपने मामी से ममेरे भाई बहनों को पलंग से हटाने की बात कहते हुए जानकारी दी कि सर्प ने उसे डंस लिया है। घटना शनिवार की सुबह 4:00 बजे भोर की है। परिजन उसे लेकर बालिका के गांव नावट नंबर एक आए। वहां झाड़ फूॅक की गई। उसके बाद भी हालत में सुधार नहीं होने पर उसे बांसडीह रोड स्थित सती माई के स्थान पर ले जाया गया। वहां भी ठीक न होने के बाद जिला अस्पताल पर ले गए। बालिका ठीक नहीं हुई तो परिजन झाड़-फूंक कराने के लिए इधर-उधर भटकते रहे। जब कोई फायदा नहीं हुआ तो उसका अंतिम संस्कार कर दिये। 


वीरेन्द्र सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार