बलिया : जयमाल स्टेज से चला गया दूल्हा, बिन व्याह लौटी बारात ; फिर...

बलिया : जयमाल स्टेज से चला गया दूल्हा, बिन व्याह लौटी बारात ; फिर...

हल्दी, बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के सीताकुंड  गांव में शुक्रवार की रात आई एक बारात में उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब जयमाल के दौरान ही दूल्हा नौ दो ग्यारह हो गया। यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना गया है। गांव में बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के तिवारी बरहटां गांव से बारात आई थी। द्वार-चार के बाद जयमाल का कार्यक्रम शुरू हुआ। दूल्हा व दुल्हन स्टेज पर बैठे थे, तभी बारात में आए कुछ लड़के भी स्टेज पर चढ़ गये। इस पर लड़की ने लड़के से आपत्ति दर्ज कराई। इससे बाराती धीरे-धीरे से स्टेट से उतर गए, जिसमें लड़का भी शामिल है।

लड़की वाले इंतजार कर रहे थे कि अब विवाह की रस्म शुरू होगी, लेकिन लड़का अपने पिता एवं बारातियों को बिना बताए ही साथियों के साथ बारात स्थल से नौ दो ग्यारह हो गया। यही नहीं, उत्तर प्रदेश पुलिस के पद पर कार्यरत दूल्हे ने 112 नंबर को डायल कर बताया कि हमारे बाराती के साथ गांव वाले मारपीट कर रहे हैं। यह बात सुन आधा दर्जन थानों की फोर्स गांव में आ गई। मौके की तहकीकात के तत्काल बाद हल्दी थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र द्विवेदी ने उच्चाधिकारियों को बताया कि यहां कोई मारपीट नहीं हुई है। इसके बाद स्थिति सामान्य हुई। हालांकि बारात बिना विवाह ही लौट गयी। शनिवार को दोनों पक्ष के कुछ लोगों ने बातचीत के जरिये शादी कराने की कोशिश की, पर समाचार लिखे जाने तक बात नहीं बन सकी थी। 


एके भारद्वाज

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर