बलिया में शादी के लिये युवती को जबरिया उठाया, दो गिरफ्तार

बलिया में शादी के लिये युवती को जबरिया उठाया, दो गिरफ्तार


शिवदयाल पांडेय मनन
बैरिया, बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में दहशतगर्दी का मामला सामने आया है। हालांकि समय रहते ग्रामीणों ने न सिर्फ तत्परता दिखाई, बल्कि मनबढ़ों को पकड़कर पुलिस के हवाले भी कर दिया। इस घटना से क्षेत्र में हड़कम्प मचा हुआ है।

रविवार को बिहार के कटिहार जनपद अंतर्गत तेजा टोला थाना सहाय जनपद कटिहार निवासी राम कुमार पासवान व रणजीत ठाकुर को पकड़कर ग्रामीणों ने पुलिस को सौंप दिया। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी जबरदस्ती युवती को शादी के लिए बीच सड़क पर वाहन पर बैठाने के लिए ले जाने लगे। युवती के चीखने चिल्लाने पर ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। एसएचओ बैरिया धर्मवीर सिंह ने बताया कि पीड़िता के भाई की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली