बलिया DH का सच देखने पहुंची डीएम, अनुपस्थित मिले आधा दर्जन कर्मचारियों से मांगा स्पष्टीकरण ; CMO तथा CMS को चेतावनी

बलिया DH का सच देखने पहुंची डीएम, अनुपस्थित मिले आधा दर्जन कर्मचारियों से मांगा स्पष्टीकरण ; CMO तथा CMS को चेतावनी

बलिया। डीएम सौम्या अग्रवाल मंगलवार को अचानक ही जिला अस्पताल का सच देखने पहुंच गयी। इस दौरान न सिर्फ अस्पताल की व्यवस्था में खामियां मिली, बल्कि आधा दर्जन कर्मचारी अनुपस्थित भी मिले। अस्पताल में मिली कमियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए डीएम ने सीएमओ और सीएमएस को सुधार की चेतावनी दी। वहीं, अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण लेने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने अस्पताल के सभी वार्ड में जाकर मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का सत्यापन किया। मरीजों से बातचीत की और उनका हालचाल लिया। पोस्ट कोविड वार्ड, जो अब खाली पड़े हैं, उनमें भी मरीजों को भर्ती कर उपयोग में लाने को निर्देशित किया। अस्पताल परिसर में खड़े एम्बुलेंस के बारे में पूछताछ की। परिसर में खराब पड़े आरओ के बारे में जानकारी ली और उसे तुरंत ठीक कराने का निर्देश दिया। सीएमओ को निर्देशित करते हुए कहा कि अस्पताल में साफ-सफाई हमेशा बेहतर होनी चाहिए। मरीजों को मिलने वाली हर सुविधाएं समय से मिले।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद