...तो बलिया के दर्जनों खिलाड़ियों की चमकेगी किस्मत, 24 जुलाई होगा निर्णायक

...तो बलिया के दर्जनों खिलाड़ियों की चमकेगी किस्मत, 24 जुलाई होगा निर्णायक


बलिया। खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल मंत्रालय (भारत सरकार) ने जिला स्तर पर 1000 खेलो इण्डिया केन्द्र स्थापित किये जाने का जो निर्णय लिया है, उसका लाभ बलिया को सर्वाधिक मिलता दिख रहा है। वैसे तो आवेदन की तिथि 24 जुलाई को दोपहर 12 बजे तक है, इसलिए कुल कितने खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा, इससे उसी दिन पर्दा उठेगा। 

बता दें कि यहां दर्जनों खेल संघ है, जिसके द्वारा नेशनल व इंटरनेशनल खेल में खिलाडियों की प्रतिभागिता तथा पदक (मेडल) जीतने की खबरें आये दिन मीडिया को उपलब्ध कराई जाती रही है। यदि खबरों और खेलो इण्डिया केन्द्र के लिए निर्धारित योग्यता पर नजर डाले तो कम से कम सीनियर नेशनल व इंटरनेशनल खेलने और पदक जीतने वालों की संख्या दर्जनों में होगी। 

यह है मानक

जिले के ऐसे खिलाड़ी जिन्होंने राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि अर्जित की हों, वे जिला खेल कार्यालय, बलिया में 24 जुलाई, 2020 को अपराह्न 12.00 बजे तक  निर्धारित प्रारूप पर अपना आवेदन कर सकते हैं। प्रारूप जिला खेल कार्यालय बलिया में उपलब्ध है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर