बलिया : ससुराल में फंदे पर झूला युवक, मरने से पहले किया यह काम

बलिया : ससुराल में फंदे पर झूला युवक, मरने से पहले किया यह काम


बेरुआरबारी, बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत कैथवली में शनिवार को अपने पुत्र के साथ ससुराल आये एक युवक ने रात में छत की रेलिंग से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना से पूरे गांव मे हड़कम्प मच गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ ही घटना की जांच कर रही हैं। 


बलिया कोतवाली क्षेत्र के गड़हा मुहल्ला (शास्त्री नगर) निवासी अजय सिंह (45) पुत्र वीरेंद्र सिंह शनिवार को अपने मझले बेटे बेदान्श सिंह (13) के साथ अपनी ससुराल कैथवली में आया था। रात को अजय सिंह खाना खाने के बाद बेदान्स सिंह के साथ कमरे में सो गया। कुछ देर बाद अजय ने रात में ही अपने पुत्र बेदान्स सिंह को नानी के पास सोने के लिए भेज दिया। फिर, किसी वक्त छत की रेलिंग से मवेसी की पुरानी रस्सी से फांसी लगाकर झूल गया। घटना के बाद क्षेत्राधिकारी दीपचन्द, कोतवाल राजेश कुमार सिंह व एसआई अजय यादव, भोलेनाथ यादव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच मृतक अजय सिंह की सास अनिता देवी  व पिता जगरनाथ सिंह से पूरी जानकारी ली। 

बेटे दिवांश के साथ ससुराल पहुंचा था अजय

अजय सिंह का विवाह 18 वर्ष पूर्व रानी सिंह से हुआ था। इन्हें तीन पुत्र है। बड़ा पुत्र व छोटा पुत्र मां रानी के साथ दिल्ली में है। मझला पुत्र देवांश पिता के साथ अपने ननिहाल शनिवार को आया था। देवांश ने बताया कि पापा से किसी से कोई बाद विवाद नहीं हुआ था। वे रात को खाना खाने के बाद मुझे अपने साथ लेकर कमरे में सो गए। कुछ देर बाद पापा ने मुझे नानी के पास सोने के लिए भेज दिया।


प्रमोद कुमार

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली