अवैध लाल बालू के खिलाफ बलिया पुलिस का छापा, तीन गिरफ्तार

अवैध लाल बालू के खिलाफ बलिया पुलिस का छापा, तीन गिरफ्तार

हल्दी, बलिया। बिहार के डोरी गंज घाट से अवैध लाल बालू लेकर आ रहे नाव को हुकुम छपरा गंगा घाट से कब्जे में लेने के साथ ही हल्दी पुलिस ने दो लोगो को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने चालान न्यायालय भेज दिया। इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

यूपी में सख्ती के बाद भी बिहार के डोरीगंज से लाल बालू का काला धन्धा चलता आ रहा है। सोमवार को पुलिस ने खान निरीक्षक के साथ हुकुम छपरा गंगा घाट पर छापेमारी की, जहां बिहार से आ रही लाल बालू लदी नाव को दो लोगो के साथ कब्जे में ले लिया, जबकि अन्य भागने में सफल रहे। पुलिस ने पूछताछ किया तो एक ने अपना नाम मंटू राय (निवासी लाला के टोला, थाना बड़हरा, जिला भोजपुर) तथा दूसरे ने संतोष राय (निवासी अभिराय के टोला, थाना बड़हरा, जिला भोजपुर) बताया। इसी क्रम में हल्दी पुलिस ने सोमवार को बिहार घाट पर अवैध लाल बालू लादे जा रहें ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ कर सीज कर दिया। साथ ही ट्रैक्टर चालक शोभनाथ यादव (निवासी थाना नैनिजोर, जिला बक्सर, बिहार) को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओ में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।


एके भारद्वाज

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा