बलिया : रजिस्ट्री दफ्तर में जमकर हंगामा, पहुंची पुलिस ; फिर...

बलिया : रजिस्ट्री दफ्तर में  जमकर हंगामा, पहुंची पुलिस ; फिर...

बैरिया, बलिया। एक व्यक्ति से पैसा लेकर दूसरे व्यक्ति को जमीन रजिस्ट्री करने के मामले में सोमवार की शाम बैरिया के सब रजिस्ट्रार कार्यालय में रजिस्ट्री के समय जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों पक्षों को हिरासत में लिया। देर रात तक मामले की पंचायत होती रही।

हल्दी थाना क्षेत्र के भरसौता गांव निवासी डाक्टर ओमप्रकाश साहनी, रेवती थाना क्षेत्र के छेड़ी गांव के एक व्यक्ति व उनके परिजनों के बैंक खाते में कुल 60 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से 15 दिन पूर्व दिए थे। उसके एवज में छेड़ी स्थित एक जमीन का प्लाट डाक्टर ओमप्रकाश साहनी को रजिस्ट्री करने का तय हुआ था, किंतु सोमवार को छेड़ी के व्यक्ति आदि ने उक्त जमीन का सौदा दूसरे से करके रजिस्ट्री के लिए सब रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंच गए। इसकी जानकारी होने पर डाक्टर ओमप्रकाश साहनी व उनके परिजनों ने रजिस्ट्री कार्यालय में पहुंच कर रजिस्ट्री के समय हंगामा कर दिया। पुलिस ने क्रेता-विक्रेता व अग्रिम 60 लाख रुपये देने वाले को थाने ले आयी। देर रात तक चली पंचायत में भूस्वामी द्वारा डाक्टर ओमप्रकाश साहनी का पैसा वापस करने की बात पर मामला तय हो गया।एसएचओ संजय त्रिपाठी ने बताया कि जब छेड़ी के लोगों द्वारा डाक्टर ओमप्रकाश साहनी का पैसा मेरे सामने लौटाया जायेगा, तभी जमीन की रजिस्ट्री होगी।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेष सेहत पर खास ध्यान देना है। प्रेम की स्थिति से दूरी बनाए रखें। संतान को लेकर थोड़ी चिंता हो...
बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या
Ballia News : किशोरी गायब, सहेली समेत चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा