राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में उम्दा रहा बलिया के स्कूली बच्चों का प्रदर्शन

राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में उम्दा रहा बलिया के स्कूली बच्चों का प्रदर्शन

बलिया। योग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में गाजियाबाद में आयोजित 40वें राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता में बलिया जिले के गड़वार ब्लाक अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय शेरवां कलां के बच्चों ने न सिर्फ प्रतिभाग किया, बल्कि बेहतरीन प्रदर्शन कर सबका दिल जीत लिया। 

योगासन में एकल योगासन, आर्टिस्टिक सोलो, आर्टिस्टिक पेयर, रिदमिक पेयर और फ्री फ्लो योगा डांस में विद्यालय के बच्चों ने प्रतिभाग किया, परन्तु जिले में फेडरेशन की अक्रियता के कारण बच्चों को प्रतियोगिता के नियम सही सही मालूम न हो सकने के कारण उन्हें कोई स्थान तो प्राप्त न हो सका, लेकिन विजेता टीम के खिलाडियों अपने विद्यालय के बच्चों के साथ यह कहकर फोटो खिंचवाया कि आप हमसे बेहतर थे। 

यदि आप सभी नियमों को जानते तो शायद कहानी कुछ और ही होती। खैर बच्चों ने अपनी प्रतिभा और जुनूनी तेवर से ये दिखा दिया कि परिषदीय विद्यालय के बच्चे किसी मामले में किसी से कम नहीं है। स्कूल के प्रधानाध्यापक व प्रशिक्षक शंकर कुमार रावत ने बताया कि बच्चों की प्रतिभा से बहुत संतुष्ट है। बच्चे बहुत पुरस्कार जीते है और जीतते रहेंगे, यह मेरा अपने बच्चों पर भरोसा है। 




Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार