बलिया बीएसए की जांच में बंद मिला दो स्कूल, सात विद्यालयों पर अनुपस्थित मिले 16 शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक

बलिया बीएसए की जांच में बंद मिला दो स्कूल, सात विद्यालयों पर अनुपस्थित मिले 16 शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक

बलिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) मनिराम सिंह ने मंगलवार (25 अक्टूबर) को जिले के तीन शिक्षा क्षेत्रों के 9 विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो स्कूल स्कूल बंद मिले, जबकि सात विद्यालयों पर 16 शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक अनुपस्थित पाये गये। बीएसए ने बंद स्कूलों के शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जबकि गैरहाजिर शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक का अनुपस्थित तिथि का वेतन/मानदेय काटने का निर्देश दिया है। 

शिक्षा क्षेत्र सोहॉव के प्राथमिक विद्यालय पिपरा कलां नम्बर 2 का निरीक्षण करने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनिराम सिंह पहुंचे, लेकिन विद्यालय बंद मिला। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय करजा पर बंद था। उच्च प्राथमिक विद्यालय दरियापुर का भी ताला नहीं खुला था।  

शिक्षा क्षेत्र चिलकहर के कम्पोजिट विद्यालय औंदी पर शिक्षक सतीश कुमार सिंह, उमेश कुमार यादव, राजेन्द्र यादव, सरिता देवी, शमीम आरा, बृजेश कुमार गुप्ता अनुपस्थित पाये गये। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा इनका अनुस्थित तिथि का वेतन काटने का निर्देश जारी किया गया है। वहीं, प्राथमिक विद्यालय औंदी पर सरफराज अहमद व कुदलिया खातून अवकाश पर थे। हालांकि विद्यालय पर न बच्चे थे न मिड डे मील बना था।

उच्च प्राथमिक विद्यालय पियरिया पर कन्हैया यादव, ममता कुशवाहा, विशाल सिंह, नेता सिंह व सुमंती सिंह अनुपस्थित पाये गये। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी  द्वारा अनुस्थित तिथि का वेतन काटने का निर्देश जारी किया गया है। उच्च प्राथमिक विद्यालय सहदेश पर रत्नाकर लाल गौतम, अनुपस्थित पाये गये। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा अनुस्थित तिथि का वेतन काटने का निर्देश दिया गया है।

शिक्षा क्षेत्र गड़वार के उच्च प्राथमिक विद्यालय फेफना के निरीक्षण में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती किरन पाण्डेय व शिखा गुप्ता अनुपस्थित मिली। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा अनुस्थित तिथि का वेतन काटने का निर्देश जारी किया गया है। शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के प्राथमिक विद्यालय सागरपाली नं. 3 का निरीक्षण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने किया, जहां रामजी सिंह व अंजू पाण्डेय अनुपस्थित पाये गये। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा अनुस्थित तिथि का वेतन काटने का निर्देश जारी किया गया है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले... निपुण आकलन में बलिया का बेलहरी FIRST, अन्य ब्लाकों के परिणाम पर बीएसए ने जताई नाराजगी ; बोले...
बलिया : निपुण भारत मिशन के तहत परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता परखने के लिए आयोजित निपुण आकलन परीक्षा...
18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या