10 साल पहले जलकर मरी थी मां, अब इस हाल में मिला प्रतियोगी बेटे का शव Ballia News

10 साल पहले जलकर मरी थी मां, अब इस हाल में मिला प्रतियोगी बेटे का शव Ballia News


रेवती, बलिया। सहतवार थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियारपुर गांव में शनिवार को एक युवक ने मौत को गले लगा लिया। सूचना मिलते ही सीओ बांसडीह दीपचंद व सहतवार पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
बरियारपुर निवासी रोहित कुमार (22) पुत्र संजय प्रसाद का शव शनिवार की सुबह करीब 10 बजे घर के अन्दर पंखे से लटकता हुआ मिला। घर के सदस्य पुलिस के पहुंचने से पहले ही पंखे से उतार कर दरवाजे के पास रख दिये थे। परिजनों का कहना है कि रोहित 9 बजे के करीब बाहर घूमने के बाद अपने कमरे में बन्द कर पढ़ रहा था। 10 बजे के करीब हम लोग खाना देने के लिए दरवाजा खुलवा रहे थे तो रोहित दरवाजा नहीं खोल रहा था। किसी अनहोनी की आशंका को देख हम लोग दरवाजा तोड़ दिये। अन्दर रोहित पंखे से लटक रहा था, जिसे हम लोग नीचे उतार कर पुलिस को सूचना दिये। इस आत्महत्याा को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चायेे व्याप्त है।

प्रतियोगी छात्र था रोहित

रोहित प्रयागराज (इलाहाबाद) में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। होली में अपने घर पर आया था। होली बाद कोरोना महामारी के चलते लगे लाक डाऊन में दुबारा प्रयागराज नहीं गया था। रोहित की मां की मौत लगभग 10 वर्ष पहले जलने से मौत हो चुकी है। रोहित की एक बहन पुनम है, जो दिल्ली रहती है। पिताजी भी फौज में है। रोहित की मौत की सूचना मिलते ही उनके रिस्तेदार बरियापुर पहुंचने लगे। रोहित की मामी रोहित की मौत को संदिग्ध मान रही है।उनका कहना है कि रोहित आत्म हत्या नहीं कर सकता है। उसके मां को भी जलाकर मार दिया गया था। जिसका केश चला। बाद में समझौता हुआ है।


पुष्पेंद्र तिवारी 'सिन्धु'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार  रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
Jhansi News : झांसी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सामूहिक विवाह योजना का पैसा मिलते ही...
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क