बलिया के इस ब्लाक पर जांच को पहुंचे अफसर : न साहब मिले न कर्मचारी, नोटिस जारी

बलिया के इस ब्लाक पर जांच को पहुंचे अफसर : न साहब मिले न कर्मचारी, नोटिस जारी

बैरिया, बलिया। उप जिलाधिकारी बैरिया आत्रेय मिश्र शुक्रवार की सुबह बैरिया विकास खंड कार्यालय औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। ब्लॉक मुख्यालय पर न तो खंड विकास अधिकारी उपस्थित मिले और ना कोई कर्मचारी। यही नहीं कृषि केंद्र पर भी निरीक्षण के दौरान एक भी कर्मचारी उपस्थित नहीं मिले।

बैरिया ब्लाक कार्यालय व कृषि कार्यालय के सभी कक्षों पर ताला लटका हुआ मिला। उपजिला अधिकारी मामले को गंभीरता से लेते हुए कर्मचारियों व अधिकारियों के अनुपस्थित रहने का कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एसडीएम ने बताया कि नोटिस के जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। एसडीएम के ब्लॉक मुख्यालय पर औचक निरीक्षण के बाद कर्मचारियों व अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इस बाबत उपजिलाधिकारी आत्रेय मिश्र ने बताया कि सुबह 10 बजे मैं ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंच गया था। 20 मिनट निरीक्षण करता रहा। इस दौरान कोई अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित नहीं मिले। ऐसे में उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट