बलिया : मारपीट में घायल युवक की मौत
On



बलिया। नगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बे में 05 जून को जमीनी विवाद में हुई मारपीट में घायल युवक की मौत शनिवार की रात हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मारपीट की घटना के बाद ही मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था।
नगरा कस्बा निवासी शाहिद खान का विवाद अपने पट्टीदारों से जमीन को लेकर था। 05 जून की सुबह शाहिद अपने जमीन में निर्माण कार्य करा रहा था, तभी पट्टीदारों ने हमला कर दिया। मारपीट में शाहिद गम्भीर रूप से घायल हो गया था। उसका उपचार सदर अस्पताल में चल रहा था, जहां से पिछले सप्ताह ही वह घर चला गया था। शनिवार की रात अचानक शाहिद की तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे बलिया ला रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। उधर मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
23 Mar 2026 22:47:59
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...



Comments