बलिया : पुरानी कार्यकारिणी भंग, ग्रापए ने अरविन्द तिवारी को सौंपी रसड़ा तहसील की कमान

बलिया : पुरानी कार्यकारिणी भंग, ग्रापए ने अरविन्द तिवारी को सौंपी रसड़ा तहसील की कमान

रसड़ा, बलिया। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश तहसील इकाई रसड़ा की बैठक रविवार की स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला में प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार व जिलाध्यक्ष शशिकांत मिश्रा की उपस्थिति में हुई। इस दौरान संगठन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से जिलाध्यक्ष ने रसड़ा तहसील इकाई के कार्यकारिणी को भंग कर दिया। ततपश्चात उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार अरविन्द तिवारी को नए तहसील अध्यक्ष के पद पर मनोनयन की घोषणा करते हुए उन्हें पंद्रह दिन के भीतर कार्यकारिणी का गठन कर लेने का निर्देश दिया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार ने कहा कि संगठन के बल पर ही कोई भी नेक मुकाम हासिल किया जा सकता है। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन प्रदेश का ऐसा सशक्त संगठन है, जो गाजियाबाद से गाजीपुर, गोरखपुर से चित्रकूट तक सभी जनपदों में पत्रकारों के हितों के लिए काम कर रहा है। उन्होंने पत्रकारों से निष्पक्षता के साथ एकजुट होकर सही पत्रकारिता पर काम करने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रदेश कोषाध्यक्ष छोटेलाल चौधरी, रमाकांत सिंह, शकील अहमद अंसारी, कृष्णा शर्मा, आलोक कुमार पाण्डेय, सुनील कुमार, श्याम कृष्ण गोयल, कृष्णमोहन पाण्डेय, सुरेश तिवारी, विनोद शर्मा, हरिंद्र वर्मा आदि पत्रकार गण रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद