बलिया : 'राह' की बात पर बवाल

बलिया : 'राह' की बात पर बवाल


बैरिया, बलिया। दो अलग-अलग गांवों में रास्ते को लेकर हुई मारपीट में चार महिलाओं समेत पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद CHC सोनबरसा से बलिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। एक महिला को बलिया से पटना रेफर किया गया है, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

पहली घटना बैरिया थाना क्षेत्र के भीखा छपरा गांव की है। रास्ते विवाद को लेकर दबंगों ने ललिता देवी (25) पत्नी रणजीत वर्मा, इन्दू देवी (25) पत्नी कमलेश वर्मा व कान्ती देवी (55) पत्नी भृगुनाथ वर्मा को शनिवार की देर रात मारपीट कर घायल कर दिया गया। इलाज के लिए सोनबरसा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से तीनों सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। ललिता देवी की स्थिति चिन्ताजनक देख सदर अस्पताल के चिकित्सक ने वाराणसी के लिए रेफर किया, लेकिन गांव के लोग उसे बेहतर इलाज के लिए पटना ले गये। पुलिस तीन लोगों के विरुद्घ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

वहीं, दूसरी घटना रेवती थाना क्षेत्र अन्तर्गत पचरुखिया गांव की है, जहां रविवार को रास्ते विवाद में भीम राजभर व मोहन राजभर के बीच झगड़ा हो गया। मारपीट में भीम राजभर का पुत्र सिन्टु राजभर (30) व पुत्री सीता राजभर गम्भीर रूप से घायल हो गई।दोनों को इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार