बलिया : शादी के बाद दुल्हन फरार, नींद खुली तो दंग रह गये ससुराली

बलिया : शादी के बाद दुल्हन फरार, नींद खुली तो दंग रह गये ससुराली


बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में 10 दिन पहले ब्याह कर आई दुल्हन शुक्रवार की रात सोने चांदी के आभूषणों को लेकर गायब हो गयी। घर में दुल्हन को न देख लोग दंग रह गये। ससुरालियों ने बैरिया थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। 

बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी 5 फरवरी को थाना क्षेत्र के ही एक गांव में हुई थी। 6 फरवरी को नवविवाहिता अपने ससुराल पहुंची। सब कुछ ठीक-ठाक था। शुक्रवार की रात दुल्हन अपने आभूषण लेकर गायब हो गयी। शनिवार की सुबह ससुरालियों की आंख खुली तो नवविवाहिता घर से गायब थी। उसके सोने-चांदी के गहने भी गायब थे। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा व्याप्त है। एसएचओ बैरिया शिव शंकर सिंह ने बताया कि ससुरालियों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांचोपरांत कानूनी कार्यवाही की जाएगी।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक