बलिया : स्कूटी सवार युवक पर पलटा बेकाबू ट्रक, मची अफरा-तफरी

बलिया : स्कूटी सवार युवक पर पलटा बेकाबू ट्रक, मची अफरा-तफरी

अजीत पाठक

सिकन्दरपुर, बलिया। मंगलवार की सुबह हादसों की सुबह साबित हुई। सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र में एक एक कर तीन सड़क दुर्घटनाएं हुई। तिलौली और सिवानकला की घटना के बाद तीसरी घटना क्षेत्र के पंदह स्थित एस्सार पेट्रोल पंप के सामने करीब 9 बजे हुई, जहां सीमेंट लदा तेज रफ्तार ट्रक विद्युत पोल से टकरा कर एक स्कूटी सवार को अपनी जद में ले लिया। इसमें युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

उभांव थाना क्षेत्र के कुकुरहा निवासी परीक्षित सिंह (30) पुत्र कमलेश सिंह अपनी स्कूटी से बलिया जा रहे थे। अभी वे पंदह मोड़ स्थित एस्सार पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे ही थे, तभी बलिया की तरफ से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक असंतुलित होकर विद्युत पोल से टकरा गया। परीक्षित जब तक सम्भल पाते तब तक ट्रक पलट गया और स्कूटी को भी अपनी जद में ले लिए। इससे उनका पैर गाड़ी के नीचे दब गया। जिस पर सीमेंट की बोरियां आ गिरी। घटना में उनका पैर पूरी तरह जख्मी हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से परीक्षित को बाहर निकालकर पीएचसी पंदह पहुंचाया। वहां स्थिति की गम्भीरता को समझते हुए चिकित्सक ने परीक्षित को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहीं मौका पाकर ट्रक चालक व खलासी भाग निकले।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद