बलिया जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में हजारों शिक्षक-कर्मचारियों ने किया लखनऊ कूच

बलिया जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में हजारों शिक्षक-कर्मचारियों ने किया लखनऊ कूच


बलिया। पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षक कर्मचारी अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच के बैनर तले 30 नवंबर को आयोजित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए हजारों शिक्षक, कर्मचारी व शिक्षामित्र सोमवार की शाम को लखनऊ के ईको गार्डेन के लिए कूच किये। जिले के प्रत्येक ब्लाक मुख्यालय से निजी बस व अन्य वाहन तथा ट्रेन से लखनऊ रवाना हुए।  


पुरानी पेंशन समेत आधा दर्जन से अधिक प्रमुख मांगों के समर्थन में प्रदेश का शिक्षक कर्मचारी अधिकारी पेंशनर्स अधिकार मंच सरकार पर दबाव बनाये हुए है। पुरानी पेंशन बहाली की मांग के लिए संगठन की तरफ से 30 नवंबर को लखनऊ के इको गार्डन मेें धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। शिक्षक कर्मचारी अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. राजेश पांडेय व अजय मिश्र के नेतृत्व में शिक्षक-कर्मचारी, शिक्षामित्र लखनऊ के लिए कूच किये। 


भृगु बाबा की जय, शिक्षक-कर्मचारी एकता जिन्दाबाद, पुरानी पेंशन बहाल करों... इत्यादि नारेबाजी के साथ शिक्षा क्षेत्र बेलहरी के शिक्षक-शिक्षामित्र एसी बस द्वारा भृगु मंदिर से प्रस्थान किये। 


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी ISVS उपाध्यक्ष पद पर डॉ. ज्ञानदेव सिंह का चयन, बलिया में चहुंओर खुशी
बलिया : इंडियन सोसाइटी ऑफ़ वेटरनरी सर्जरी के जबलपुर में आयोजित 48वें राष्ट्रीय सम्मेलन में डॉ. ज्ञान देव सिंह (एसोसियेट...
बलिया का टॉपर स्कूल बना कंपोजिट वैना, हर कोई दे रहा बधाई
बलिया बेसिक शिक्षा विभाग में निकली 257 पदों पर भर्ती, विज्ञापन जारी ; देखें डिटेल्स
चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित