छोटे के अंतिम संस्कार के बाद बड़े भाई की मौत, सहमा बलिया का यह गांव

छोटे के अंतिम संस्कार के बाद बड़े भाई की मौत, सहमा बलिया का यह गांव


बैरिया, बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 घंटे के अंतराल में दो सगे भाईयों की मौत हो गई। इस घटना ने जहां पूरा परिवार को झकझोर दिया है, वही गांव सहम गया है। परिवार वालों ने बोझिल मन से एक की अंत्येष्टि कर दी, जबकि दूसरे का शव परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय पर रखा गया है।

बता दें कि करमानपुर गांव में शनिवार की दोपहर में 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वह हर्ट और शुगर के रोगी था। परिवार के लोगों ने इनकी अंत्येष्टि कर घर वापस लौटे, तभी युवक के 64 वर्षीय अग्रज पूर्व सैनिक प्रभात  की तबीयत बिगड़ गई। 14 अगस्त को बलिया में कोरोना जांच के लिए दोनों भाई सैंपल भी दिए थे। शनिवार को आई रिपोर्ट में छोटे भाई की रिपोर्ट निगेटिव तथा बड़े भाई की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली।  

जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवा की टीम परिवार के अन्य सदस्यों का सैंपल लेने पहुंची तो वहां पर युवक की मौत से माहौल असहज था। टीम लौट आई। दाह संस्कार होने के बाद शाम को बड़े भाई की तबीयत बिगड़ी तो परिवार के सदस्य आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले गए। वहां करोना संक्रमित जानकर चिकित्सकों ने नाराजगी जाहिर की। फिर उन्हें एंबुलेंस द्वारा नगवां L1 हॉस्पिटल भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। उनका शव बलिया जिला मुख्यालय पर रखा गया है। इस सूचना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

किराना दुकान चलाता था छोटा भाई

छोटा भाई गांव किराना का दुकान चलाता था, जबकि रिटायर्ड होने के बाद बड़ा भाई घर पर ही रहते थे। इन लोगों का संयुक्त परिवार है।



शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के गंगा उस पार भुआल छपरा-नौरंगा गांव में मंगलवार की सुबह 35 वर्षीय अशोक ठाकुर...
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या
Ballia News : किशोरी गायब, सहेली समेत चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा
Ballia News : आज नौ घंटे बाधित रहेगी यहां की बिजली